KCR Mega Rally : भारत राष्ट्र समिति की बैठक में हिन्‍दी में लगे नारे, मुख्यमंत्री केसीआर की हुई तारीफ

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (22:17 IST)
खम्मम (तेलंगाना)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की बुधवार की बैठक में किसानों के कल्याण पर तेलंगाना सरकार की योजनाओं के पक्ष में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस की बुधवार को यहां पहली सार्वजनिक बैठक में राजनीतिक गीत गूंजते रहे, जिसमें मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर राव की सराहना की गई।

बीआरएस के पदाधिकारियों और उत्साही कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच बैठक स्थल हिन्‍दी में बनाए गए राजनीतिक गानों से गूंज उठा। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'एक दो तीन चार, देश के नेता केसीआर' की धुन पर तालियां बजाईं। तेलुगु में 'जय तेलंगाना और जय जय केसीआर' जैसे नारों से परिचित पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'भाजपा को हटाएंगे, भारत को बचाएंगे' जैसे नारों के साथ हिंदी गाने सुने।

बैठक का मंच गुलाबी रंग में सराबोर था और प्रस्तुति देने वालों को एक ही रंग के कपड़े पहनाए गए थे और उन्होंने मंच पर नेताओं के आने से पहले भीड़ को बांधे रखा। गुलाबी बीआरएस के झंडे का रंग है। ‘अब की बार किसान सरकार’ का नारा लिखा था और इसे मंच पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बैठक से पहले यादाद्री में भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के मंदिर जाकर पूजा की। राव नीत सरकार ने इस मंदिर का बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार किया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा भी यादाद्री पहुंचे। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे 'दर्शन' के लिए मंदिर नहीं गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री राव के साथ केजरीवाल, मान और यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख