Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के आगे बढ़ा, राजस्थान में लू का प्रकोप

Webdunia
शनिवार, 29 मई 2021 (08:45 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। केरल में 30 मई तक मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

ALSO READ: Weather alert : दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई को केरल तट से टकराने की संभावना, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान
 
स्काईमेट के अनुसार गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र, बहुत गंभीर चक्रवात यास के अवशेष के रूप में उत्तर-पश्चिम दिशा में चला गया है और पूर्वी उत्तरप्रदेश पर एक निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में स्थित है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।

ALSO READ: IMD: अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून
 
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार में मध्यम से भारी बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई। पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
तेलंगाना, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, उत्तरप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। राजस्थान के कुछ भागों में लू चल रही है। अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार और उत्तर-पूर्वी उत्तरप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
 
दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 12 स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण कोंकण और गोवा, कर्नाटक, रायलसीमा और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1-2 स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू जारी रह सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख