Hanuman Chalisa

Special Frontier Force: चीन से तनाव के बीच क्यों चर्चा में है भारत की स्पेशल फ्रंटियर फोर्स

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (14:18 IST)
चीन (China) से जारी सीमा विवाद (Border dispute) के बीच भारत की स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (Special Frontier Force) काफी चर्चा में है। दरअसल, एसएसएफ (SFF) ने 29-30 अगस्त की रात चीन के मंसूबों को ध्वस्त करते हुए उसके 500 सैनिकों को खदेड़ दिया। खास बात यह है कि इस फोर्स का गठन ही चीनी सेना के खिलाफ खुफिया तरीके से ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए किया गया था।

SFF हाल ही में लद्दाख (Ladakh) के चुशूल इलाके में एलएसी (LAC) पर तैनाती को लेकर  चर्चा में है। भारत-चीन युद्ध के बाद 14 नवंबर, 1962 को SFF का गठन किया गया था। इसे  विकास बटालियन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी रिपोर्टिंग सीधे रॉ को होती है। ऐसा भी  कहा जाता है कि SFF डायरेक्टर जनरल ऑफ सिक्योरिटी के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री को  रिपोर्ट करती है। 
 
इसकी शुरुआत 5000 जवानों के साथ हुई थी। उत्तराखंड के चकराता में इसका ट्रेनिंग सेंटर है।  इस फोर्स की एक और विशेषता है कि इसमें भारत में रह रहे तिब्बती युवकों को ही भर्ती किया  जाता है। इन्हें खासतौर पहाड़ी इलाकों में युद्ध लड़ने के साथ ही गुरिल्ला युद्ध की भी ट्रेनिंग दी  जाती है। साथ ही ये लोग जन्म से ही पहाड़ी इलाकों में रहने और काम करने के आदी होते हैं।
 
SFF के प्रमुख ऑपरेशन : भले ही SFF की स्थापना चीन की हरकतों पर अंकुश लगाने के  लिए की गई थी, लेकिन अपनी स्थापना के बाद से यह फोर्स कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन में  शामिल रही है। 1971 के युद्ध में इस फोर्स ने चटगांव की पहाड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए  'ऑपरेशन ईगल' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। हालांकि इस अभियान में SFF 46 जवान  शहीद हुए थे।
 
1984 में जब ऑपरेशन ब्‍लूस्‍टार को अंजाम दिया गया, तब भी इस ऑपरेशन में SFF के  कमांडो शामिल थे। सियाचिन की चोटियों पर 'ऑपरेशन मेघदूत' में भी SFF ने महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई थी। 1999 में करगिल युद्ध के दौरान भी SFF के जवान 'ऑपरेशन विजय' में  शामिल थे।
 
किसने बनाया : रिपोर्ट्‍स के मुताबिक SFF की स्थापना प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और  आईबी के तत्कालीन चीफ भोलानाथ मल्लिक के निर्देश पर मेजर जनरल सुजान सिंह उबान ने  की थी, जो कि 22 माउंट रेजिमेंट के तोपखाना अफसर थे। इसका मुखिया इंस्पेक्टर जनरल  स्तर का अधिकारी होता है जो कि मेजर जरनल के समकक्ष होता है। अहम बात यह है कि यह  भारतीय सेना का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि इसकी रैंक सेना की रैंक के समकक्ष ही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की प्रेरणा से साइकल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर: 21 जून को होगी री-एग्जाम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

अगला लेख