कितने भारतीय मछुआरे हैं श्रीलंका की हिरासत में, राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया यह जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 मार्च 2025 (19:25 IST)
Foreign Minister S Jaishankar News : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि वर्तमान में कुल 97 भारतीय मछुआरे श्रीलंका की हिरासत में हैं, जिनमें से 83 सजा काट रहे हैं, 3 के खिलाफ अदालती कार्यवाही जारी है और 11 को गिरफ्तार कर रखा गया है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत इस मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए श्रीलंका के साथ बातचीत कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि 1974 और 1976 में जो फैसले लिए गए थे, वे आज देश के सामने मौजूद हालात का मूल कारण हैं।
 
उन्होंने कहा कि यहां तक कि केंद्र सरकार की ओर से मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर ट्रांसपोंडर स्थापित करने सहित दीर्घकालिक तरीके ढूंढे जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी स्थिति फिर से न हो। जयशंकर ने कहा कि 1974 और 1976 में जो फैसले लिए गए थे, वे आज देश के सामने मौजूद हालात का मूल कारण हैं।
ALSO READ: पाकिस्तान की जेल से रिहा 22 भारतीय मछुआरे गुजरात पहुंचे, सुनाई आपबीती
उन्होंने कहा, अभी स्थिति यह है कि कल तक श्रीलंका की हिरासत में 86 भारतीय मछुआरे थे। आज एक और नौका को पकड़ा गया है और उसके बाद 11 और मछुआरों को पकड़ा गया है। इनमें से 97 लोग हिरासत में हैं। 83 सजा काट रहे हैं, तीन मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहे हैं और 11 को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि जो लोग आज सजा काट रहे हैं, उनमें से कई नौका के मालिक हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो बार-बार यह ‘अपराध’ करते हैं। जयशंकर ने कहा कि इस मुद्दे से निपटने में यही चुनौती रही है। उन्होंने कहा, एक तरह से हमारी सरकार को विरासत में यह समस्या मिली है।
ALSO READ: पाकिस्तानी जेलों में 7 भारतीय मछुआरों की मौत, 209 अभी भी हिरासत में
मंत्री ने कहा कि यह समस्या 1974 में शुरू हुई थी जब तत्कालीन केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ विचार-विमर्श कर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का रेखांकन किया था। फिर 1976 में पत्रों का आदान-प्रदान हुआ जहां मछली पकड़ने के अधिकार क्षेत्र को चित्रित किया गया था।
 
उन्होंने कहा, इसलिए 1974 और 1976 में जो फैसले लिए गए थे, वे आज उस स्थिति का मूल कारण हैं, जिसका हम सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम श्रीलंका सरकार से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वह इसे मानवीय मुद्दा मानकर कदम उठाए।
ALSO READ: 13 भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक, MEA ने उच्चायुक्त को किया तलब
जयशंकर ने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा ट्रांसपोंडर लगाने की कोशिश की जा रही है ताकि मछुआरे अनजाने में सीमा पार न कर सके। उन्होंने कहा, इसलिए हमारे प्रयास राजनयिक रूप से लोगों को रिहा करने के लिए हैं, मत्स्य पालन विभाग के हमारे सहयोगियों के संदर्भ में ट्रांसपोंडर फिट करने के लिए, ताकि अनजाने में क्रॉसिंग न हो और इस बीच हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम उन्हें वैकल्पिक समाधान दे सकते हैं ताकि यह स्थिति न हो।
 
एक तारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में जयशंकर ने कहा कि भारतीय मछुआरों को समय-समय पर श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा गलती से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया जाता है।
ALSO READ: श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तमिलनाडु के CM स्टालिन ने केंद्र से की यह अपील
उन्होंने कहा कि श्रीलंका द्वारा 2025 में कुल 147 मछुआरों को पकड़ा गया है, जिनमें से 135 तमिलनाडु से और 10 पुडुचेरी से हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में श्रीलंका द्वारा कुल 560 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया था, जिनमें से 526 तमिलनाडु से और 29 पुडुचेरी से थे, इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों से थे।
 
मंत्री ने अपने लिखित जवाब में यह भी कहा कि 2025 में तमिलनाडु के 76 और पुडुचेरी के नौ मछुआरों को रिहा किया गया है, जबकि 2024 में तमिलनाडु के 501 मछुआरे और पुडुचेरी के 29 मछुआरे रिहा किए गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

क्या ब्रह्मपुत्र पर बांध बना रहा है चीन, क्या है भारत सरकार का रुख?

मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो खैर नहीं, ये दस्‍तावेज होंगे जब्‍त, दिल्‍ली में भी बीजेपी विधायक ने उठाई मांग

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

1 अप्रैल से 4 रुपए महंगा होगा दूध, जानिए कहां होगी बढ़ोतरी...

CM पुष्कर सिंह धामी ने 1232 नर्सिंग अधिकारियों को दिए नियुक्ति-पत्र

अगला लेख