शिवसेना को कैबिनेट मंत्री का पद मिलना चाहिए : सांसद श्रीरंग बारणे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 10 जून 2024 (21:04 IST)
Statement of MP Shrirang Barne on the newly formed Modi government : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के सांसद श्रीरंग बारणे ने नवगठित नरेंद्र मोदी सरकार में पार्टी को कैबिनेट मंत्री का पद नहीं मिलने पर सोमवार को निराशा व्यक्त की और पक्षपात का आरोप लगाया।
ALSO READ: Modi Cabinet : मोदी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला
हालांकि लोकसभा में शिवसेना के नेता श्रीकांत शिंदे ने स्पष्ट किया कि पार्टी बिना शर्त सरकार को समर्थन दे रही है और मंत्री पद के लिए कोई सौदेबाजी नहीं हुई है। शिवसेना (यूबीटी) के संजोग वाघेरे पाटिल को हराकर तीसरी बार मावल सीट बरकरार रखने वाले बारणे ने बताया कि हालिया लोकसभा चुनाव में शिवसेना द्वारा सात सीटें जीतने के बावजूद पार्टी को नवगठित मोदी सरकार में केवल एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया।
 
शिवसेना सांसद ने कहा कि एचडी कुमारस्वामी और जीतनराम मांझी जैसे नेताओं को भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जिनकी पार्टियों ने क्रमशः दो और एक सीट जीती है। उन्होंने कहा कि सतारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले भी कैबिनेट मंत्री बनने के हकदार हैं।
ALSO READ: Modi 3.0 Cabinet: मोदी सरकार में NDA ने साधा जातीय संतुलन, PDA फॉर्मूले का रखा विशेष ध्यान
बारणे ने कहा, हमें उम्मीद थी कि शिवसेना को कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा, लेकिन केवल एक सीट जीतने वाली पार्टियों से भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उदाहरण के लिए, दो सांसदों वाले जद (एस) से दो मंत्री बनाए गए और बिहार से एक सीट जीतने वाले जीतन राम मांझी को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया। शिवसेना के केवल प्रतापराव जाधव ने नई मोदी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।
 
बारणे ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा और सात सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 28 में से नौ सीटें जीतीं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद थी कि भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना से कम से कम एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री पद के वितरण में पक्षपात का आरोप लगाते हुए बारणे ने दावा किया कि जद(यू) और तेदेपा के बाद शिवसेना भाजपा की तीसरी सबसे बड़ी सहयोगी है।
ALSO READ: तीसरे कार्यकाल में बेरोजगारी की समस्या से निपटे मोदी सरकार, किसने कहा ऐसा?
उन्होंने कहा, चिराग पासवान, जिनकी पार्टी ने पांच सीटें जीती हैं, उन्हें भी कैबिनेट में जगह दी गई। लेकिन शिवसेना को केवल एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मिला। मुझे लगता है कि शिवसेना के साथ पक्षपात हो रहा है। हम अगले तीन महीनों में एकसाथ विधानसभा चुनाव का सामना करेंगे, उम्मीद है कि शिवसेना को उचित हिस्सा मिलेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand Cloud Burst: धराली में केरल के 28 पर्यटक लापता, 11 सैनिक भी लापता, आधा गांव तबाह

रीजीजू ने बताया, लोकसभा में क्यों नहीं हो सकती SIR पर चर्चा

RBI मृतकों के खातों और लॉकर के दावों के निपटान के लिए प्रक्रिया को बनाएगा सुगम, जानें क्या होगी प्रक्रिया

SIR मुद्दे पर संसद में हंगामा, ओवैसी ने कहा- सबसे ज्यादा नाम मुस्लिमों के कटे

LIVE: धराली पहुंचे पुष्कर धामी, तबाही का मंजर देख दिए निर्देश

अगला लेख