Hanuman Chalisa

आंधी-तूफान से 34 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 13 मई 2018 (22:38 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और भारी नुकसान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में आंधी के कारण चार बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं उत्तरप्रदेश में 11 लोग मारे गए जबकि आंध्र प्रदेश में नौ और दिल्ली में दो लोगों के मरने की सूचना है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आई प्रचंड आंधी के चलते बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए जिससे सड़क, रेल एवं वायुसेवा प्रभावित हुए। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , मध्यप्रदेश , झारखंड, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट स्थानों पर आज गरज के साथ छींटे पड़े। दिल्ली एवं आस-पास के इलाकों में 109 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलते दो लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

इसके चलते विमान, रेल और मेट्रो के परिचालन पर असर पड़ा। पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में चार बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों के मरने की सूचना है। इस दौरान बिजली गिरने से 15 लोग घायल हो गए। उत्तरप्रदेश में आंधी के चलते 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हो गए। प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि कासगंज में चार लोगों के, बुलंदशहर में दो, कन्नौज, अलीगढ़, संभल, गाजियाबाद और नोएडा में एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। आंध्रप्रदेश में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट है।
 
मेट्रो सेवा प्रभावित :  दिल्ली मेट्रो में बिजली के ओवरहेड तार पेडों के गिर जाने कारण वायलेट और ब्लू लाइनों पर कई स्टेशनों पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ( डीएमआरसी ) के अनुसार वायलेट लाइन पर सरिता विहार और एस्कार्ट मुजेसर के बीच तथा नेहरू और कश्मीरी गेट के बीच सेवाएं पांच बजे से पांच बजकर 40 मिनट तक प्रभावित रहीं।

निगम ने एक बयान में कहा कि ओखला और जसोला के बीच आंधी की वजह से एक पेड़ के ओवरहेड तार पर गिर जाने के कारण ऐसा हुआ। पांच बजकर 40 मिनट पर सेवाएं सामान्य हुईं। उसने कहा कि इसी तरह ब्लू लाइन पर नोएडा और नोएडा सिटी सेंटर के बीच सवा छह बजे से छह बजकर पचास मिनट तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। इंद्रप्रस्थ और करोल बाग के बीच भी मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, 12 नामजद, आरोपियों की संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त

Monsoon : मौसम के महादानव अल-नीनो को परास्त करेगा Indian Ocean Dipole, जानिए कैसे होगी झमाझम बारिश

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 2.63 लाख उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा, AI और फेशियल रिकग्निशन से होगी निगरानी

अगला लेख