Hanuman Chalisa

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्यों की गोगामेड़ी की हत्‍या, आखिर क्‍या थी दुश्‍मनी...

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (17:42 IST)
Sukhdev Singh Gogamedi murder case : राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। कुछ समय पहले गोगामेड़ी को लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से धमकी मिली थी। हत्‍यारों का कहना है कि गोगामेड़ी हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था, उनको मजबूत करने का काम करता था।

खबरों के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्‍या कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है।

करणी सेना के प्रमुख बनने के बाद गोगामेड़ी अक्सर चर्चा में रहे, लेकिन साथ ही उनके दुश्मन भी बनने लगे। कुछ समय पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से धमकी मिली थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर संपत नेहरा ने गोगामेड़ी को जान से मारने की बात कही थी।

गोगामेड़ी अपने घर पर ही थे। उनके परिचित नवीन शेखावत ने गोगामेड़ी से मिलने का वक्त मांगा था। नवीन अपने साथ दो लोगों को लेकर आए थे। चारों बैठकर बातें कर रहे थे, तभी दोनों लड़कों ने सीधे सुखदेव पर गोली चला दी। नवीन ने विरोध किया तो उन पर भी गोलियां दाग दीं और फिर दोनों फरार हो गए।

बिश्नोई गैंग के एक गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया के जरिए हत्या के बाद ये मैसेज दिया कि सुखदेव गोगामेड़ी की जो हत्या हुई है, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था, उनको मजबूत करने का काम करता था।

गौरतलब है कि रोहित गोदारा बिश्नोई गैंग का ही एक शूटर है। राजस्थान के एक दूसरे गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के वक्त भी उसका नाम सामने आया था। दरअसल इस गैंग को ये लग रहा था कि गोगामेड़ी दूसरे गैंग के गैंगस्टर्स की मदद करते हैं। राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अलावा भी कई और गैंग अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख