सूर्य यदि है चौथे भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (10:27 IST)
सूर्य मेष में उच्च, तुला में नीच का होता है। लाल किताब के अनुसार उच्च और नीच कुछ अलग तरह से तय होते हैं। लेकिन यहां तीसरे घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : चौथे भाव का सूर्य यदि कायमी है तो राजयोग योग होगा। जातक नेक, दयालु एवं बुद्धिमान होगा। स्वयं की हानि करके भी दूसरों की मदद करेगा। राजा के समान जीवन यापन करके लोकप्रिय रहेगा। जातक वंश परंपरा से हट कर कार्य करता है। जीवन में सभी प्रकार के सुख पाता है।
 
लेकिन यदि सूर्य अशुभ है तो भाइयों से कलह होता रहता है एवं मन दुखी रहता है। पिता से विरोध रहेगा। उसी के सामने उसका सब कुछ नष्ट हो जाता है। किसी से भी सहायता नहीं मिलती। शरीर का कोई अंग भंग होगा या पीडि़त होगा। मानसिक क्लेश रहेगा। यदि साथ में चन्द्र पहले में हो तो डरपोक होगा।
 
पांच सावधानियां
1. लालच, चोरी और भ्रष्टाचार से दूर रहें वर्ना आर्थिक संकट खड़ा होगा।
2. पराई स्त्री से संबंध बनाने पर संतान का सुख नहीं मिलेगा।
3. लोहे और लकड़ी के साथ जुड़ा व्यापार न करें। 
4. पिता का अपमान न करें।
5. भाइयों से कलह से बचें।
 
ये पांच कार्य करें
1. माता-पिता की सेवा करने पर भाग्योदा होगा। 
2. जरूरतमंदों और अंधों को भोजन बांटे।
3. सोने का छल्ला बाएं हाथ में धारण करें। 
4. बहन और बुआ के बच्चों की सेवा करें।   
5. चंद्र का दान करें, जैसे चावल, दूध आदि।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख