स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 मई 2024 (14:55 IST)
Swati Maliwal news in hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंची। इस बीच राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी विभव कुमार को नोटिस जारी कर उन्हें शुक्रवार सुबह पूछताछ के लिए बुलाया है। ALSO READ: स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन नहीं होने से मायावती नाराज? दिया बड़ा बयान
 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल CP और एडिशनल DCP नॉर्थ दिल्ली में AAP सांसद स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंचे। उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PS विभव कुमार ने मारपीट की थी।
 
राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को तलब किया है।
 
इस बीच स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने एक बयान जारी कर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। उन्होंने स्वाति की जान को खतरा बताते हुए दावा किया कि स्वाति को धम‍कियां मिल रही है, दबाव डाला जा रहा है। लेकिन मैं जानता हूं कि वह चुप नहीं बैठेंगी। ALSO READ: क्या केजरीवाल के घर में हुई स्वाति मालीवाल की मारपीट, संजय सिंह ने बताया पूरा सच
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब दिल्ली पुलिस ने कहा कि स्वाति मालीवाल के पंजीकृत नंबरों से उत्पीड़न का दावा करने वाली दो कॉल आई थीं।
 
पुलिस ने यह भी दावा किया कि पूर्व महिला पैनल प्रमुख इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में पहुंचीं लेकिन औपचारिक शिकायत दर्ज किए बिना चली गईं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख