तेजस्वी बोले, हमने फासीवादी ताकतों को हराने का लिया संकल्प, आप से मतभेद से किया इंकार

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (16:20 IST)
Tejashwi Yadav: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से पटना में बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के नेताओं ने फासीवादी ताकतों को हराने का संकल्प किया। बैठक के एक दिन बाद संवाददाताओं से मुखातिब तेजस्वी ने आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों से कलह उत्पन्न होने की खबरों को भी खारिज किया।
 
पिता लालू प्रसाद यादव के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में शामिल होने वाले तेजस्वी ने कहा कि बैठक में कोई समस्या नहीं हुई। हर मुद्दे पर सौहार्दपूर्ण तरीके से चर्चा हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने बैठक के बाद हुए संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार के उस 'काले अध्यादेश' का विरोध करने से 'इंकार' कर दिया है जिससे प्रशासनिक सेवाओं पर दिल्ली की सरकार का ज्यादा नियंत्रण नहीं रह जाता है।
 
तेजस्वी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इन आरोपों को भी खारिज किया कि यह बैठक महज एक 'फोटो सेशन' थी। उन्होंने कटाक्ष किया कि फोटो सेशन क्या होता है, इसके बारे में वे बेहतर जानते होंगे। हम लोगों के बीच काम करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि बैठक में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक के नेता फासीवादी ताकतों को हराने के एकमात्र लक्ष्य से साथ आए। अगला लोकसभा चुनाव मोदी या किसी अन्य व्यक्ति के बारे में नहीं बल्कि जनता के बारे में होगा।
 
उन्होंने कहा कि बैठक में हम सभी साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए। अगले महीने शिमला में होने वाली बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। अभी तक बिहार ने चंपारण सत्याग्रह और जेपी आंदोलन की विरासत को कायम रखते हुए पहल की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिरा, अरगा नदी पर हादसा

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

दिल्ली में ओखला अंडरपास यातायात के लिए क्यों हुआ बंद, जानिए वजह

MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अगला लेख
More