Hanuman Chalisa

सेना ने किश्तवाड़ में किया फ्लैग मार्च, स्थिति नियंत्रण में, कर्फ्यू जारी

Webdunia
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (13:38 IST)
जम्मू। सेना ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ शहर में फ्लैग मार्च किया। संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा यहां गुरुवार रात को भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनके भाई की हत्या करने के बाद से कर्फ्यू लगा हुआ है। किश्तवाड़ के जिला मजिस्ट्रेट अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।


राणा ने कहा, सेना ने कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए किश्तवाड़ शहर में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जा रहा है और शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। शहर में गुरुवार देर रात को कर्फ्यू लगाया गया था। राणा ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।

किश्तवाड़ के एसएसपी राजिंदर गुप्ता ने बताया कि मामले में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए खोज अभियान चलाया गया है। संदिग्ध आतंकवादियों ने भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार (52) और उनके भाई अजीत परिहार (55) की हत्या कर दी, जिसके बाद लोगों ने साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर में आक्रामक प्रदर्शन किए और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

जिला मजिस्ट्रेट ने शहर और उसके आसपास के इलाकों में सेना से आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को नियंत्रित करने का अनुरोध किया। उन्होंने आशंका जताई थी कि हिंसा भड़क सकती है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है, जिससे किश्तवाड़ शहर के नागरिकों के जानमाल को खतरा हो सकता है। किश्तवाड़ जिले में पहले भी साम्प्रदायिक झड़पें हो चुकी हैं। आतंकवादियों ने क्षेत्र में खासतौर से ऊपरी इलाकों में हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की थी।

साल 2001 में आतंकवादियों ने 17 हिंदू खानाबदोशों की हत्या कर दी थी। परिहार बंधुओं की हत्या की समाज के सभी वर्गों ने निंदा की है। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनके भाई की उस समय हत्या की गई जब वे ओल्ड डीसी ऑफिस के परिसर के बाहर स्थित अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब वे तपल मोहल्ला में अंधेरी गली से परिहार मोहल्ले में अपने घर की ओर जा रहे थे तभी रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर संदिग्ध आतंकवादियों ने नजदीक से उन्हें गोली मार दी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

AI का बूम, कंपनी ने कर्मचारियों को बांटा 3.25 करोड़ का बोनस

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

अगला लेख