Hanuman Chalisa

शशि थरूर ने फिर किया मोदी का समर्थन, जानिए क्या कहा उन्होंने

Webdunia
शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (21:32 IST)
नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के 'हर दिन अपनी भाषा छोड़कर किसी दूसरी भारतीय भाषा का एक शब्द सीखने' की पहल का समर्थन किया है। मनोरमा न्यूज कॉन्क्लेव में उन्होंने पीएम मोदी के वीडियो संबोधन का हवाला दिया।

ALSO READ: क्या मोदी-शाह से डर गए हैं शशि थरूर, बार-बार कर रहे हैं मोदी की तारीफ
 
थरूर ने अपने ट्वीट में मोदी के मनोरमा न्यूज कॉन्क्लेव के भाषण का हवाला देते हुए कहा कि हमें हर दिन अपनी भाषा से अलग किसी दूसरी भारतीय भाषा का एक नया शब्द सीखना चाहिए। मोदी को लैंग्वेज चैलेंज देते हुए उन्होंने कहा कि मैं हिन्दी के प्रभुत्व से इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं।

ALSO READ: 'हिन्दू पाकिस्तान' वाले बयान से मुश्किल में शशि थरूर, जारी हुआ गिरफ्‍तारी वारंट
 
थरूर ने दूसरे ट्वीट करते लिखा कि वे हर दिन हिन्दी, इंग्लिश और मलयालम में एक शब्द ट्वीट करेंगे तथा दूसरे इसे दूसरी भाषा में ट्वीट कर सकते हैं। उन्होंने बहुलवाद शब्द ट्वीट करने के बाद उन्होंने इसे इंग्लिश और मलयालम में भी लिखा।
 
स्मरण रहे कि थरूर पर मोदी की तारीफ करने का आरोप लगा था तथा उन्होंने पार्टी के अपने सहयोगी जयराम रमेश का समर्थन करते कहा था कि मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत होगा।
 
थरूर से इस मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस समिति ने सफाई मांगी थी। इस पर थरूर ने कहा कि मैं मोदी सरकार का कठोर आलोचक रहा हूं और मैंने यह काम पूरी रचनात्मकता के साथ किया है। उन्होंने कांग्रेस के साथियों से अपील करते कहा कि वे अगर सहमत नहीं हैं तो भी उनके विचारों की कद्र करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख