Weather Prediction: IMD का अनुमान, अगले 24 घंटे भी लगातार लू चलने की आशंका

Webdunia
बुधवार, 27 मई 2020 (15:39 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे तक उत्तर और मध्यभारत के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जाहिर की है। उत्तर और मध्यभारत में पिछले कई दिनों से लू जारी है और साथ ही कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है।
ALSO READ: 25 मई 2020, आज से Nautapa,क्या नौतपा में इस बार बिगड़ेगा मौसम
आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत, मध्यभारत और पूर्वी भारत के निकटवर्ती आंतरिक हिस्सों और मैदानी भागों में जारी शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अभी चल रही लू के अगले 24 घंटे तक जारी रहने की आशंका है। उसने कहा कि विदर्भ व पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग जगह पर भीषण लू चलने की आशंका है।
 
उसने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों तथा पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, तेलंगाना के सुदूर इलाकों और कर्नाटक के उत्तरी आंतरिक इलाकों में अगले 24 घंटे तक लू चलने की आशंका है।
 
साथ ही आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से 29 और 30 मई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना भी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कौन हैं बेडरूम जिहादी? कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां क्यों परेशान हैं इनसे

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

inflation : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई

Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स पैसा कैसे कमाते हैं?

ऑपरेशन सिंदूर में IAF ने गिराए 5 से अधिक पाकिस्तानी जेट, अब विदेशी रक्षा विशेषज्ञों ने भी की पुष्टि

एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ राहुल और इंडिया गठबंधन बिहार में निकालेंगे वोटर अधिकार यात्रा

NCP नेता मुंडे को खाली करना होगा सरकारी बंगला, चुकाना होंगे 46 लाख रुपए

जिस जगन्नाथ मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी उसके नाम से क्यों थर्राते थे अंग्रेज, जानिए गुप्त डायरी में लिखे रहस्य

अगला लेख