Hanuman Chalisa

थर्ड पार्टी बीमा पर छोटी कारों के लिए खुशखबर...

Webdunia
गुरुवार, 8 मार्च 2018 (07:36 IST)
नई दिल्ली। बीमा नियामक इरडा ने छोटी कारों तथा कुछ दोपहिया वाहनों के बीमा के लिए प्रीमियम में कमी का प्रस्ताव किया। वहीं दूसरी तरफ माल ढुलाई की श्रेणी में आने वाले कई वाहनों के लिए प्रीमियम बढ़ाने की योजना है।
 
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण( इरडा) ने वित्त वर्ष2018-19 के लिए थर्ड पार्टी वाहन बीमा के प्रीमियम को लेकर मसौदा जारी किया है। नियामक ने 22 मार्च तक संबंधित पक्षों से टिप्पणी मांगी है। मसौदे में ई- रिक्शा के लिए प्रीमियम मौजूदा 1,440 रुपए से बढ़ाकर 1,685 रुपए करने का प्रस्ताव किया गया है।
 
नियामक ने 1000 सीसी से कम क्षमता वाली कारों के मामले में‘ थर्ड पार्टी’ बीमा प्रीमियम मौजूदा 2,055 रुपए से घटाने का प्रस्ताव किया है। मसौदे में 1,000 सीसी से अधिक क्षमता वाले वाहनों के मामले में प्रीमियम में किसी प्रकार के बदलाव का प्रस्ताव नहीं किया गया है।
 
इसके अलावा75 सीसी से कम क्षमता के दो पहिया वाहनों के मामले में बीमा प्रीमियम569 रुपये से कम कर427 रुपये करने का प्रस्ताव है।75 से150 सीसी क्षमता की माटरसाइकिल के मामले में कोई बदलाव का प्रस्ताव नहीं है।
 
वहीं इरडा ने150 से लेकर350 और उससे अधिक क्षमता की मोटरसाइकिल के मामले में बीमा प्रीमियम बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। माल ढुलाई की श्रेणी में आने वाले कई वाहनों के लिए प्रीमियम बढ़ाने का भी प्रस्ताव किया गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख