राजीव गांधी हत्‍याकांड में घायल लोग बोले- हमारे लिए न्याय कहां है...

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (23:13 IST)
चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के लिए वर्ष 1991 में किए गए आत्मघाती बम हमले में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले लोगों के लिए न्याय कहां है? यह सवाल एक सेवानिवृत्त महिला पुलिस अधिकारी अनुसुइया डायसी अर्नेस्ट ने किया।

अर्नेस्ट तब पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। अर्नेस्ट श्रीपेरुंबुदुर में 21 मई, 1991 को आयोजित कांग्रेस की सार्वजनिक सभा में उमड़े उन लोगों को नियंत्रित करने का काम कर रही थीं, जो राजीव गांधी को माला पहनाना चाहते थे।

राजीव मामले में छह लोगों को रिहा करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं अब भी गोली से लगने से बने घाव का इलाज करा रही हूं। यह घायल लोगों की व्यथा है। न्याय कहां है? मैं उन लोगों के लिए न्याय के बारे में बात कर रही हूं जिनकी जान चली गई या फिर मेरी तरह घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से आतंकवाद निरोधक कानून के अनुरूप सलूक करना चाहिए, न कि किसी साधारण अपराधी की तरह। अर्नेस्ट वर्ष 2018 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुईं और अभी उनकी उम्र 62 साल है।

इस हमले में कुल 16 लोगों की जान गई थी जिनमें राजीव गांधी, नौ पुलिसकर्मी और छह अन्य लोग शामिल हैं।
महिला आत्मघाती बम हमलावर धनु और एलटीटीई समर्थक हरिबाबू (फोटोग्राफर) की हमले में मौत हो गई थी। इस हमले में कुल 45 लोग घायल हुए थे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र में जिला जजों के साथ शूद्र जैसा व्यवहार, हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पहले लोकसभा में आएगा

LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक अग्निवीर जवान शहीद, 1 जेसीओ समेत 2 घायल

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे पसंदीदा लीडर, ट्रंप और मेलोनी को छोड़ा पीछे

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

अगला लेख