स्वर्ण मंदिर में Tik Tok पर लगा बैन, जानिए वजह

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (13:50 IST)
golden temple
चंडीगढ़। स्वर्ण मंदिर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। 
 
कमेटी ने स्वर्ण मंदिर में एक नोटिस भी लगाया है। इस पर लिखा गया है कि यहां Tik Tok प्रतिबंधित है। 
 
इससे पहले शुक्रवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा था कि अगर श्रद्धालु मंदिर के अंदर सेल्फी लेना और टिक-टॉक विडियो बनाना जारी रखते हैं तो मंदिर परिसर में फोन पर पाबंदी लगाने पर विचार किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह ऐसे प्रतिबंधों के पक्ष में नहीं हैं।
 
सिंह ने कहा था , 'हम चाहते हैं कि सभी श्रद्धालु बगैर किसी बाधा के स्वर्ण मंदिर की यात्रा करें और हम इस तरह के प्रतिबंध (मोबाइल पर) लगाने के पक्षधर नहीं हैं लेकिन जिस तरह से टिक टॉक की घटनाएं सामने आ रही हैं, मुझे लगता है कि मोबाइल फोन साथ रखने पर (स्वर्ण मंदिर के अंदर) भविष्य में रोक लगाने पर विचार करना पड़ेगा।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कांग्रेस की सोच अर्बन नक्सल वाली, सत्ता में आई तो लोगों का गोल्ड जब्त कर मुसलमानों को बांट देगी, बांसवाड़ा में बोले PM मोदी

Virat Kohli के अंपायर से भीड़ने के बाद, कप्तान Faf ने बताया क्या था पूरा मामला

शशि थरूर पर आई मुसीबत, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या लगा है आरोप

इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में भिड़े कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ

UP में मंत्री संजय निषाद पर हमला, 6 लोगों पर FIR दर्ज

मोदी सरकार पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की साजिश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 साल की रेप पीड़िता को 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी इजाजत

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानिए क्या हैं 4 महानगरों में भाव

अपने नंबर देख बेहोश हुआ छात्र, पहुंचा अस्पताल, क्या है मामला?

अगला लेख