Biodata Maker

TMC नेता हुमायूं कबीर बोले, 6 दिसंबर को बंगाल में बनेगी बाबरी मस्जिद, बयान पर बवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 नवंबर 2025 (11:37 IST)
Babri Masjid West Bengal : तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने एक विवादित बयान देते हुए ने पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के निर्माण की घोषणा की है। बयान पर बवाल मच गया। भाजपा ने इसे धर्म की राजनीति बताया है।
 
भरतपुर से टीएमसी विधायक कबीर ने कहा कि इस मस्जिद का शिलान्यास 6 दिसंबर को किया जाएगा। इस समरोह में 2 लाख लोग मौजूद रहेंगे।मंच पर 400 जाने माने लोग उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद तैयार होने में तीन साल लगेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि इसी दिन बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था। इसलिए, वह देश में मुसलमानों के लिए एक बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हैं।
 
इस बीच भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि टीएमसी धर्म को लेकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कोई भी मंदिर और मस्जिद बना सकता है, लेकिन 6 दिसंबर को मस्जिद बनाने का ऐलान कर हुमायूं कबीर मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
 
भाजपा सांसद ज्योर्तिमय महतो ने कहा कि अगर कहीं बाबरी मस्जिद बनती है तो हम वहां मंदिर बनाएंगे। रामलला को लाएंगे। उन्होंने कहा कि बाबर एक लुटेरा था। अगर कोई लुटेरे के नाम पर मस्जिद बनाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

क्या नेगेटिव जी टर्न की वजह से दुबई एयर शो में क्रेश हुआ तेजस?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज हैदराबाद में निवेश को लेकर रोड शो

नए लेबर कोड से कैसे बदलेगा कर्मचारियों का सैलरी स्ट्रक्चर?

8 लाख साल पुराने ऊनी हाथी का हो सकता है पुनर्जन्म, 4000 साल पहले हुआ था विलुप्त

झारखंड में सोरेन सरकार का एक साल, शुरू हुआ सेवा अधिकार सप्ताह

अगला लेख