Hanuman Chalisa

उद्धव ठाकरे का हमला, नरेन्द्र मोदी कैसे कहते हैं, मेरा देश बदल रहा है...

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2019 (20:10 IST)
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को दृढ़तापूर्वक कहा कि पीड़ित किसानों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाया जाना शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन का आधार है।
         
बीड़ शहर में ठाकरे ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने सूखा प्रभावित किसानों को मामूली राहत दी। उन्होंने कहा कि किसानों को ‘ऋण माफी प्रमाणपत्र’ दिया गया, लेकिन ऋण माफी का रुपया सही व्यक्ति तक पहुंचना अभी भी बाकी है।
 
ठाकरे ने कहा कि कृषि के लिए पानी नहीं है, जानवरों के लिए चारा नहीं है और युवकों के लिए रोजगार नहीं है, फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति नहीं है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैसे कहते हैं कि ‘मेरा देश बदल रहा है'।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सौभाग्य योजना की शुरुआत की जिसके तहत बिजली कनेक्शन मुफ्त देना था, लेकिन जमीनी हकीकत में क्रियान्वयन हुआ ही नहीं। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे कहते थे पार्टी झूठे चुनावी वादे कर मंत्री पद पाने पर विश्वास नहीं करती।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले साढे चार वर्ष में परेशान किसानों और राम मंदिर मुद्दे को हल करने में पूरी तरह विफल रही। इसलिए अब आप को तय करना है कि आगामी चुनाव में किस पार्टी को मतदान करना है।
 
बीड़ का दौरा करने के बाद ठाकरे सूखा प्रभावित इलाका जालना और परभणी का भी दौरा करेंगे। ठाकरे 30 ट्रक जानवरों का चारा के अलावा बीड़ शहर के गरीब परेशान लोगों को राहत सामग्री बांटी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख