नहीं हुई बारिश, किसान ने इंद्रदेव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Webdunia
मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (12:07 IST)
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां बारिश ना होने पर एक व्यक्ति ने इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। व्यक्ति ने बारिश ना होने की वजह से आने वाली अपनी सभी परेशानियों का उल्लेख इस पत्र में किया तथा इस पत्र को जिले के उच्चाधिकारी को भेजकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग भी की है। 
 
इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात आदि राज्यों में तो बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां अभी तक ढंग से बारिश नहीं हुई है। ऐसा ही हाल उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का भी है। गोंडा में इस समय धान की रोपाई का समय है। धान की फसल सबसे ज्यादा पानी मांगती है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने और बारिश ना होने के कारण आस-पास के गांवों के कई किसान परेशान हैं। इन्ही में से एक किसान ने इस समस्या के लिए इंद्रदेव की जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ जिला अधिकारी को शिकायत दर्ज करा दी है। 
 
मामला बीते शनिवार का है, जब गोंडा जिले में तहसील और जनपद स्तर अधिकारियों की मौजूदगी में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इसी दौरान सुमित कुमार यादव नाम के व्यक्ति ने पत्र के माध्यम से करनैलगंज के उप जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। इस पत्र में लिखा है कि गांव में कई दिनों से पानी नहीं गिर रहा है। खेती पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही महिलाएं और बच्चे भी इससे परेशान हैं। मेरा सविनय निवेदन है कि आप इस मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। इस पत्र में लिखी गई बातों से ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस पत्र को उप जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार करनैलगंज को फॉरवर्ड भी कर दिया गया है। 
 
सुमित कुमार यादव द्वारा लिखा गया ये शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर कई बार शेयर किया जा चुका है। एक यूजर ने लिखा कि 'भाई, गोंडा जिले में कुछ भी हो सकता है।' 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख