chhat puja

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 (17:26 IST)
विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को बताया कि अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को छूट दी है। यह छूट 6 महीने के लिए है। कुछ घंटों पहले ही ट्रंप ने चीन के साथ कई समझौते किए हैं और बीजिंग पर लगा टैरिफ भी 10 प्रतिशत कम कर दिया है। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि व्यापार समझौता संपन्न करने के लिए अमेरिकी पक्ष के साथ बातचीत जारी हैं और ये चर्चाएं जारी रहेंगी।
ALSO READ: Mahindra की गाड़ियों में Samsung स्मार्टफोन कार की चाबी के रूप में होगा Use
जायसवाल ने कहा कि जहां तक अमेरिका के द्वारा रूस की कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध की बात है, इससे हम पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं। ईंधन खरीदने का फैसला हमारे 140 करोड़ लोगों की जरूरतों को देखते हुए लिया जाता है।
 
अमेरिका से भारतीयों को वापस भेजे जाने की खबरों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि इस साल जनवरी से अब तक 2790 से अधिक भारतीय नागरिक ऐसे हैं जो मानदंडों को पूरा नहीं करते थे। वे अवैध रूप से वहां रह रहे थे और हमने उनकी पहचान, उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि की और वे वापस लौट आए। यह कल तक की स्थिति है। ब्रिटेन की ओर से इस साल लगभग 100 भारतीय नागरिकों को उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि के बाद वापस भेजा गया है।
ALSO READ: बलात्कारी जालसाज पलटन, BJP का असली नाम, रोहिणी आचार्य के पोस्ट से छिड़ा सियासी संग्राम
क्यों खास है चाबहार बंदरगाह 
भारत ने 2023 में चाबहार बंदरगाह का उपयोग अफगानिस्तान को 20,000 टन गेहूं की सहायता भेजने के लिए किया था। इसके पहले 2021 में इसके जरिए ईरान को पर्यावरण के अनुकूल कीटनाशकों की आपूर्ति भी की गई थी। चाबहार बंदरगाह और ग्वादर के बीच समुद्र के रास्ते सिर्फ 100 किलोमीटर की दूरी है। इसे आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) से जोड़ने की योजना है। 7200 किलोमीटर लंबा ये गलियारा भारत को ईरान, अजरबैजान के रास्ते होते हुए रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से जोड़ेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

Mahindra की गाड़ियों में Samsung स्मार्टफोन कार की चाबी के रूप में होगा Use

मुंबई में बड़ा कांड, 20 बच्चों को बंधक बनाया, परिजनों में दहशत, कमांडोज ने ऐसे किया स्‍पेशल ऑपरेशन और रेस्‍क्‍यू

बलात्कारी जालसाज पलटन, BJP का असली नाम, रोहिणी आचार्य के पोस्ट से छिड़ा सियासी संग्राम

आगरा के होटल ‘द हेवन’ से सड़क पर गिरी न्‍यूड लड़की, कमरे में थी बर्थडे की सजावट, सीसीटीवी खोलेगा का रहस्‍य

अगला लेख