75 प्रतिशत शहरी भारतीयों को 2023 में जीवन बेहतर होने की उम्मीद: सर्वेक्षण

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2023 (22:17 IST)
मुंबई। सर्वेक्षण में शामिल किए गए शहरी भारतीयों में से तीन-चौथाई ने कहा कि उन्हें पिछले साल की तुलना में 2023 में जीवन बेहतर होने की उम्मीद है। यह बात एक एक सर्वेक्षण में सामने आई। यह सर्वेक्षण दिसंबर 2022 में भारत में यूगॉव ओम्नीबस द्वारा 1,006 शहरी उत्तरदाताओं के बीच ऑनलाइन एकत्र किए गए डेटा पर आधारित है।
 
सर्वेक्षण के अनुसार साक्षात्कार में शामिल लगभग 75 प्रतिशत शहरी भारतीयों का मानना है कि इस वर्ष उनका जीवन 2022 की तुलना में बेहतर होगा जबकि 21 प्रतिशत का मानना है कि उनका जीवन पहले जैसा ही रहेगा और केवल 4 प्रतिशत का मानना है कि यह 2022 से खराब होगा।
 
इसके अलावा सर्वेक्षण से पता चला है कि अधिकांश उत्तरदाता पिछले वर्ष के लिए आभारी हैं और 63 प्रतिशत शहरी भारतीयों को लगता है कि 2022 व्यक्तिगत रूप से उनके लिए एक अच्छा वर्ष था। सर्वेक्षण के अनुसार 10 शहरी भारतीयों में से एक (लगभग 10 प्रतिशत) ने कहा कि यह एक बुरा या बहुत बुरा साल था और 27 प्रतिशत पिछले साल के बारे में अपनी भावनाओं के बारे में अनिश्चित हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख