Hanuman Chalisa

'वंदे भारत एक्सप्रेस' पर पथराव, ड्राइवर की स्क्रीन व कुछ खिड़कियां टूटीं

Webdunia
रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (11:29 IST)
नई दिल्ली। वाराणसी से नई दिल्ली जा रही 'वंदे भारत एक्सप्रेस' एक अन्य ट्रेन पर हो रहे पथराव की चपेट में आ गई जिससे उसके ड्राइवर की मुख्य खिड़की सहित कुछ अन्य खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।
 
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के अछाला में साथ वाली लाइन से गुजर रही डिब्रूगढ़ राजधानी से एक मवेशी कुचल गया और इससे नाराज लोगों ने उस पर पथराव किया जिससे 'वंदे भारत एक्सप्रेस' भी इसकी चपेट में आ गई। सीपीआरओ ने कहा कि पत्थर के टुकड़े ड्राइवर की विंडस्क्रीन और कोच संख्या सी4, सी6, सी7, सी8 और सी13 के बाहरी सीसे और सी12 के 2 सीसे के पैनलों पर लगे। इससे क्षति हुई है। 
 
बयान के अनुसार ट्रेन में मौजूद तकनीकी कर्मचारियों ने क्षति का आकलन किया और पाया कि ट्रेन अपनी आगे की यात्रा के लिए बिलकुल ठीक है। उसमें कहा गया है कि ऐसे में ट्रेन ने अपने गंतव्य के लिए सामान्य गति से यात्रा जारी रखी। ट्रेन अपने गंतव्य नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजकर 5 मिनट पर पहुंची। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

अगला लेख