आखि‍र क्‍या है आजाद भारत में सबसे पहले गूंजने वाले ‘वंदे मातरम’ की कहानी

Webdunia
सोमवार, 25 जनवरी 2021 (16:19 IST)
14 अगस्‍त 1947 में आधी रात को जब भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्‍ति मिली तो आजाद भारत में सबसे जो गीत गाया गया वो था वंदे मातरम। आजादी के संघर्ष में यही गीत देशभक्‍ति का गीत बन गया।

आइए जानते हैं इस गीत की कहानी आखि‍र क्‍या है... 

दरअसल, आज ही के दिन 1950 में बंकिम चंद्र चटर्जी ने ‘वंदे मातरम’  गीत लिखा था। इसके राष्ट्रीय गीत बनने से लेकर अब तक एक लंबा सफर रहा है और इसके साथ ही विवाद भी।

महर्षि अरविंदो ने इस गीत का अंग्रेजी (1909) में और आरिफ मोहम्मद खान ने उर्दू में अनुवाद किया था।
संसद में जैसे ही भारत की पहली सरकार ने कदम रखा तो डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कार्यवाही शुरू की। उन्होंने सुचेता कृपलानी से कहा, ‘वंदे मातरम से शुरुआत करो’

वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत बनाने को लेकर कांग्रेस ने 1937 में रवींद्र नाथ टैगोर के मार्गदर्शन में कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में नेहरू, सुभाष और आचार्य नरेंद्र देव भी थे। वंदे मातरम 1876 में जब लिखा गया था, तो दो पैरा ही लिखे गए थे। बाद में उसमें तीन पैराग्राफ और जोड़े गए।

1985 में शाह बानो केस की वजह से देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। मुस्लिम उलेमाओं ने ‘वंदे मातरम’ के खिलाफ फतवा जारी कर दिया। उस समय राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी सरकार में आरिफ मोहम्मद खान गृह राज्य मंत्री थे। आरिफ इस सांप्रदायिक माहौल को भाईचारे के माहौल में बदलना चाहते थे।

आरिफ मोहम्मद खान ने ‘वंदे मातरम’ का उर्दू में अनुवाद कर के इसे बहुत सरल और सर्वमान्य बना दिया। वंदे मातरम का उर्दू अनुवाद का मकसद था कि मुसलमान भी इससे आसानी से जुड़ सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख