JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (15:17 IST)
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ईश्वर की कृपा रही तो वह अगस्त 2027 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ALSO READ: Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा
 
उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि ईश्वर की कृपा रही तो मैं सही समय पर, अगस्त 2027 में सेवानिवृत्त हो जाऊंगा। धनखड़ का 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पांच साल का कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 को समाप्त हो जाएगा। पेशे से वकील धनखड़ को जब भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था तब वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।
 
धनखड़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उदय के साथ-साथ इसकी बौद्धिक व सांस्कृतिक गरिमा का भी विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की शक्ति उसके विचारों की मौलिकता और मूल्यों की शाश्वतता में निहित होती है।
<

Hon’ble Vice-President, Shri Jagdeep Dhankhar addressed the First Annual Academic Conference on Indian Knowledge Systems (IKS) at Jawaharlal Nehru University in New Delhi today. @JNU_official_50 @EduMinOfIndia @sarbanandsonwal #KnowledgeSystems #JNU pic.twitter.com/GAkJBrfRf6

— Vice-President of India (@VPIndia) July 10, 2025 >
उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि स्वदेशी दृष्टिकोण को 'आदिम अतीत के अवशेष' बताकर खारिज कर दिया गया और स्वतंत्रता के बाद भी चुनिंदा स्मृतियां बरकरार रहीं। पाश्चात्य सिद्धांतों को सार्वभौमिक सत्य के रूप में प्रचारित किया गया। उन्होंने कहा, 'यह विलोपन और विनाश का प्रतीक था।'
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : क्या PM मोदी और जिंनपिंग की मुलाकात में उठा टैरिफ का मुद्दा, MEA ने दिया बयान

Uttarakhand : उत्‍तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने कहा- अलर्ट रहें अधिकारी

Bihar Election : कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग को मिली 89 लाख शिकायतें, खारिज करते हुए क्या कहा

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

अगला लेख