Hanuman Chalisa

विजय माल्या का दावा, समूह की 13 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

Webdunia
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (16:42 IST)
नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी कंपनी की 13000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। माल्या ने सिलसिलेवार ट्वीट कर दावा किया कि उसे कर्ज देने वाले बैंक ने इंग्लैंड में अपने वकीलों को उसके खिलाफ छोटे-मोटे मामले दर्ज करने की खुली छूट दी हुई है।


माल्या ने ‘कानूनी शुल्क के रूप में सार्वजनिक धन के’ बेजा इस्तेमाल पर सवाल उठाया है। शराब कारोबारी ने ट्वीट किया, हर सुबह मैं पाता हूं कि डीआरटी (कर्ज वसूली अधिकरण) के वसूली अधिकारी ने एक और संपत्ति को जब्त कर लिया। जब्त की गई संपत्तियों का मूल्य 13 हजार करोड़ रुपए के पार कर चुका है।

बैंकों ने दावा किया है कि सभी तरह के ब्याजों को मिलाकर उनका नौ हजार करोड़ रुपए बकाया है और इसकी भी समीक्षा की जानी है। यह कितना आगे तक जाएगा? क्या यह न्यायोचित है?

उसने कहा कि डीआरटी के वसूली अधिकारी ने भारत में बैंकों की ओर से हाल में उसके समूह की 13 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। माल्या ने कहा, कहा जा रहा है कि मैं नौ हजार करोड़ रुपए लेकर भाग गया जिससे सरकारी बैंकों को नुकसान हुआ, तो न्याय या निष्पक्षता कहां है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगला लेख