Dharma Sangrah

भारी बारिश के बाद यमुना में जलस्तर बढ़ा, 203.37 मीटर पर दर्ज किया गया

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (20:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भारी बारिश के बाद गुरुवार को 203.37 मीटर तक बढ़ गया जो खतरे के निशान 204.50 मीटर के करीब है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने मंगलवार को नदी के डूब क्षेत्र के करीब के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया था और चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर सुबह 10.30 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.37 मीटर पर दर्ज किया गया।

ALSO READ: Weather Alert : कई राज्यों में बाढ़ का कहर, 3 राज्यों में फटे बादल, आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली और ऊपरी डूब वाले इलाकों में बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है। हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में पानी के बहाव की दर 1.60 लाख क्यूसेक पहुंच गई, जो इस साल के लिए सबसे अधिक है। बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने तक आमतौर पर 2 से 3 दिन लगते हैं।

ALSO READ: weather Alert: दिल्ली में टूटा 18 साल का रिकॉर्ड, महाराष्ट्र में बाढ़ से 200 से अधिक मौतें, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
 
गुरुवार को सुबह 10 बजे 85,879 क्यूसेक की दर से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था। सामान्यत: हथनीकुंड बैराज से पानी के बहाव की दर 352 क्यूसेक होती है लेकिन डूब वाले इलाकों में भारी बारिश के बाद ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है। अधिकारी ने बताया कि डूब वाले इलाकों में बारिश का अनुमान है अत: जलस्तर और बढ़ सकता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

मुख्यमंत्री योगी ने की मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन की विकास कार्ययोजना की समीक्षा

CM योगी ने नहर व्यवस्था सुधार के लिए 39453 लाख की नई परियोजनाओं को दी मंजूरी

Nitish kumar ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, स्पीकर पद को लेकर बनी BJP-JDU में सहमति, कल 10वीं बार लेंगे शपथ

अगला लेख