Festival Posters

Weather Prediction: मौसम की सक्रियता जारी, एमपी में तेज से तेज वर्षा का अनुमान

Webdunia
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (09:04 IST)
नई दिल्ली। सारे देश में मौसम की सक्रियता जारी है। कहीं कम तो कहीं तेज वर्षा का दौर जारी है। आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। उत्‍तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली के कुछ स्थानों पर बहुत भारी और कहीं पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम को देखते हुए जिलाधिकारियों को सावधानियां बरतने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
 
सौराष्ट्र और कच्छ पर 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के कई जिलों में तेज से तेज बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में भी तेज वर्षा होने का अनुमान है। दिल्ली और एनसीआर में आने वाले दिनों में भी मानसून के सक्रिय रह सकता है जिससे राजधानी तरबतर हो सकती है।
ALSO READ: सरकार ने की 'मौसम ऐप' की शुरुआत, प्रतिकूल स्थिति में करेगा आगाह
हरियाणा के कुछ जिलों में कहीं बारिश ज्‍यादा हुई है तो कहीं बेहद कम। यहां मानसूनी हवाओं का टर्फ सामान्य स्थिति में बना हुआ है और यह अब जैसलमेर, कोटा, जबलपुर से तटीय ओडिशा से होता हुआ उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के पास बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाब का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कि तनाव में बदलने की की संभावना है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में इस दौरान बीच-बीच में गरज-चमक व हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
बिहार में भी मानसून की सक्रिययता जारी है। राजधानी पटना समेत पूरे राज्‍य में जगह-जगह हल्की से लेकर भारी बारिश हो रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। अगस्त अंत तक बिहार में रिकॅर्ड 1,000 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।
 
पूरे पूर्वोत्तर भारत में एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर में सप्ताहांत में बारिश की गतिविधि तेज हो सकती है, क्योंकि अगले 2-3 दिनों तक पूरे क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार एक कम दबाव वाला मौसमी सिस्टम शनिवार सुबह उत्तर तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्रों पर स्थित है।
 
मध्यप्रदेश में भी काफी घने बादल छाए हुए है। इंदौर, देवास, उज्जैन, भोपाल वर्षा से तरबतर हो गए हैं। अगले 24 घंटों के दौरान के मौसम के बारे में अनुमान है कि यहां तेज से तेज वर्षा हो सकती है तथा कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटें पड़ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख