Hanuman Chalisa

Weather Prediction : ठंड से नहीं मिल रही राहत, कई राज्‍यों में बारिश की संभावना

Webdunia
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (10:31 IST)
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान में कमी आएगी। मध्य भारत में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ के ऊपर बना हुआ है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आज सुबह आसमान साफ रहा और दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी हुई। हालांकि सुबह ठंडी हवाओं ने परेशान किया। पाकिस्‍तान के अलावा राजस्‍थान और जम्‍मू कश्‍मीर में बादलों की सक्रियता और विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है।

उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी शहरों में तापमान में कमी आएगी।

आज शाम तक पहाड़ों के पास पहुंचेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तरी कोंकण व गोवा तथा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर अपना असर दिखाएंगी, जिससे मुंबई, नाशिक, पुणे सहित कई आसपास के शहरों में न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी पर बने विपरीत चक्रवाती क्षेत्र के चलते ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में मौसम सक्रिय रहेगा। आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख