Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : देश के कई राज्यों में लू का कहर, तेलंगाना के रामागुंडम में तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस

Webdunia
सोमवार, 27 मई 2019 (23:53 IST)
नई दिल्ली। तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा में सोमवार को लू का प्रकोप रहा और इन राज्यों में कई स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। रामागुंडम में इस मौसम का सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर 31 मई तक लू चलने की संभावना है। इसने कहा कि 29 मई तक तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 
 
भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग के मुताबिक तेलंगाना के रामागुंडम में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो इस मौसम का सर्वाधिक तापमान है।
 
रामागुंडम के बाद अदिलाबाद और नलगोंडा में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, निजामाबाद में 45.3 डिग्री और हैदराबाद में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेलंगाना के कई हिस्से में करीब एक महीने से लू चल रही है, जहां तापमान कई स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में भी मौसम गर्म और शुष्क बना रहा जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महानगर में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
ओडिशा में कम से कम 11 स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के पश्चिमी इलाके में अगले 2 दिनों तक लू चलने की स्थिति रहेगी और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी।
 
पश्चिम ओडिशा का सोनपुर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा, पंजाब और चण्डीगढ़ के अधिकतर स्थानों पर तापमान मौसम के सामान्य से अधिक बना रहा।
 
हरियाणा के नारनौल में सर्वाधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री अधिक है। हिसार में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा। पंजाब के अमृतसर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा और मंगलवार को यह 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लोगों को सलाह दी है कि धूप में निकलने से बचें और लू से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतें।
 
मुरैना में गर्मी से बाजारों में कर्फ्यू जैसी स्थिति : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गर्मी के कारण बाजारों में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए। सुबह 10 बजे से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे।
 
दोपहर बाद सूरज ने ऐसी आग उगलना शुरू किया कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते बाजारों में कर्फ्यू जैसी स्थिति दिखाई देने लगी। 
 
शासकीय कार्यालयों में भी गर्मी के कारण कामकाज प्रभावित रहा। बाजार में बैठे दुकानदार भी अपना मुंह ढंके अकेले ही बैठे दिखाई दिए। किसी को भी जरूरी कार्य से बाहर निकलना भी पड़ा तो वे अपने चेहरे पर कपड़ा बांधकर ही निकले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026: जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, कल होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Top News 2 July: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, WhatsApp के Username फीचर पर रोक

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

अगला लेख