khatu shyam baba

Weather update : दिल्ली में 24 घंटे में मानसून देगा दस्‍तक, देश के कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 24 जून 2020 (10:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। राजधानी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देश के अन्‍य राज्‍यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, छत्तीसगढ़ में भी मानसून के पहुंचने की संभावना है।

खबरों के मुताबिक, मंगलवार को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार और गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं और आने वाले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के बाकी बचे इलाकों, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के अधिकतर हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है।

सामान्य तौर पर मानसून दिल्ली 27 जून को पहुंचता है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि समय से पहले मानसून के दिल्ली पहुंचने के लिए चक्रवाती प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा पहाड़ी राज्यों (जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश) में भी हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के के अधिकांश स्थानों पर 24, 25 और 26 जून को राज्य बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजस्थान के हिस्सों में गर्मी जारी रही। इस बीच कई जिलों में बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। 8 दिनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठहरे मानसून में हलचल हुई है। मंगलवार को राजधानी जहां प्री-मानसूनी बारिश में भीगी, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश हुई।
मानसून के दस्तक देने के बाद उत्तर प्रदेश में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। बुधवार को लखनऊ में पहली मानसूनी बारिश हो सकती है। गुरुवार को तो बारिश की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

UP में लक्ष्य से अधिक धान खरीद, योगी सरकार ने किसानों को किया 14886 करोड़ का भुगतान

अहमदाबाद के रिहायशी फ्लैट में विदेशी सांपों का काला कारोबार

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

ईरान के नए रक्षा मंत्री का खात्मा, यूरोप को दी 'Act of War' की चेतावनी!

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

अगला लेख