Festival Posters

Weather Alert : इस माह देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (21:51 IST)
नई दिल्ली। इस महीने देश के कई हिस्सों खासकर दक्षिण भारत में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया। विभाग ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक सात जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक दक्षिण प्रायद्वीप, मध्य भारत में सामान्य से अधिक वर्षा तथा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। उसके अनुसार दक्षिण पूर्ण अरब सागर तथा दक्षिण तमिलनाडु तट एवं उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के चलते अगले दो-तीन दिन दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप में वर्षा हो सकती है, कुछ स्थानों पर भारी एवं मध्यम वर्षा होगी एवं बादल गरजेंगे।

विभाग के मुताबिक कर्नाटक तट से महाराष्ट्र तट की ओर बहने वाली हल्की पूर्वी हवा के चलते अगले दो दिन तक महाराष्ट्र में छिटपुट स्थानों पर वर्षा और गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल एवं केरल में छिटपुट भारी वर्षा हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क उत्तरी/पश्चिमी उत्तरी हवा के चलते अगले चार पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तामपान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा एवं उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चल सकती है।

आईएमडी ने कहा, निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर प्रचुर नमी एवं अन्य मौसमीय अनुकूल दशाएं होने के कारण नौ और दस जनवरी की सुबह को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों तथा दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।विभाग के अनुसार 21 से 28 जनवरी तक सुदूर दक्षिणपूर्ण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

WHO : आपात हालात में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1 अरब डॉलर की अपील

राजस्‍थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा झूला, कई घायल, मची अफरातफरी

शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख