Hanuman Chalisa

Weather Update : राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर का कहर, ठंड से कब मिलेगी राहत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 (00:12 IST)
Weather Update : राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे उत्तरी राज्य सोमवार को शीतलहर की चपेट में रहे। जम्मू कश्मीर में जहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, वहीं पूर्वी राज्य ओडिशा के कुछ हिस्सों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। कश्मीर में भीषण शीतलहर जारी रही और न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। घाटी का सबसे ठंडा स्थान पंपोर नगर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबल रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर शहर में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक केंद्र शासित प्रदेश में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने तथा 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।
ALSO READ: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से कांपेगा उत्तर भारत, दिल्ली में कड़ाके की ठंड
पंजाब और हरियाणा भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। फरीदकोट और हिसार में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार को तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से तीन डिग्री अधिक है।
 
लुधियाना और पटियाला में भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6 डिग्री और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर और बठिंडा में भी रात में ठंड रही और वहां तापमान क्रमश: 3 डिग्री और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: Weather Updates: अब और पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली से पंजाब तक IMD का अलर्ट
पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति देखी गई क्योंकि मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। आदिवासी जिले लाहौल और स्पीति का ताबो रात में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
राज्य की राजधानी शिमला लगातार दूसरी रात सबसे गर्म रही, जहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। ‘पहाड़ों की रानी’ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2017 के बाद से दिसंबर महीने का दूसरा सबसे अधिक तापमान है जब अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस था।
ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत भी कंपकंपाया, IMD का शीतलहर का अलर्ट
कुफरी और नारकंडा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.5 डिग्री सेल्सियस और 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ऊना में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
चूरू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अलवर में 2.2 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री, संगरिया और पिलानी में 2.7 डिग्री, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में 3.7 डिग्री, सिरोही में 4.9 डिग्री और गंगानगर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिलने का अनुमान जताया है। पूर्वी राज्य ओडिशा में कड़ाके की ठंड देखी गई, जहां 15 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिसमें मयूरभंज जिले का सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान एक डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा।
ALSO READ: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में शीतलहर, दिल्ली में टूटा 28 साल का रिकॉर्ड
मैदानी इलाकों में स्टील सिटी राउरकेला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर बर्फ की एक पतली परत जमने की जानकारी सामने आई हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख