Hanuman Chalisa

Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड, जानिए कहा कैसा है मौसम...

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (08:33 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मैदानी इलाकों में हुई बारिश से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्‍ट्र आदि राज्यों में कई स्थानों पर हुई बारिश की वजह से कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट ली है। उत्तरी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, गुजरात क्षेत्र, उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों और सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायलसीमा, दक्षिणपूर्व राजस्थान और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
 
गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय भागों में तेज हवाएं चल सकती हैं तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
 
मध्यप्रदेश में बारिश : भोपाल, इंदौर, बड़वानी, धार, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर में गुरुवार को गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन शहरों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
चक्रवाती तूफान : उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आस पास के इलाकों में डीप डिप्रेशन के चलते एक चक्रवाती तूफान जावद बन रहा है जो तीन दिसंबर को मजबूत होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराएगा। 
 
चक्रवाती तूफान : उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आस पास के इलाकों में डीप डिप्रेशन के चलते एक चक्रवाती तूफान जावद बन रहा है जो तीन दिसंबर को मजबूत होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

World War 3 : वर्ल्ड वॉर का खतरा मंडराया, क्या महायुद्ध में बदल जाएगा क्षेत्रीय संघर्ष, रूस और चीन का क्या है रुख

US-Israel War On Iran Live update : अहमद वाजिदी ईरान के नए कमांडर इन चीफ बने, ईरान ने खाई अमेरिका से बदले की कसम

US-Israel War On Iran: अमेरिकी हमले में खामनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का मातम, मस्जिदों में रो रहे हैं लोग

Ayatollah Khamenei : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

अगला लेख