मई में 121 साल में दूसरी बार सबसे ज्यादा बारिश, नहीं चली लू, जानिए क्या है वजह...

Webdunia
शुक्रवार, 11 जून 2021 (07:23 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि इस साल मई माह सर्वाधिक बारिश के मामले में पिछले 121 साल में दूसरे नंबर पर रहा। इसकी वजह लगातार आए दो चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ है।
 
ALSO READ: Monsoon Tracker : IMD की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ इन राज्यों में हो सकती है बारिश
आईएमडी ने यह भी कहा कि भारत में इस बार मई में औसत अधिकतम तापमान 34.18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 1901 के बाद चौथा सबसे कम तापमान था। यह 1977 के बाद सबसे कम है जब अधिकतम तापमान 33.84 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मई में अबतक सबसे कम पारा 1917 में 32.68 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
मौसम विभाग के अनुसार, भारत के किसी भी हिस्से में मई में लू नहीं चली। पूरे देश में मई 2021 में 107.9 मिमी बारिश हुई है जो औसत 62 मिमी वर्षा से ज्यादा है। इससे पहले 1990 में सर्वाधिक बारिश (110.7 मिमी) हुई थी।
 
आईएमडी ने कहा कि मई में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आए। अरब सागर में चक्रवात ताउते आया तो बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘यास’ आया। 2021 की गर्मियों के तीनों महीनों में उत्तर भारत के ऊपर पश्चिम विक्षोभ की गतिविधियां सामान्य से ज्यादा रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख