मौसम अपडेट : केरल में मानसून की दस्तक, छह राज्यों में भीषण गर्मी का कहर

Webdunia
मंगलवार, 29 मई 2018 (08:21 IST)
नई दिल्ली। भारत के छह राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से चार दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। 
 
स्काईमेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जतिन सिंह ने कहा था कि केरल में मानसून जैसी स्थितियां हैं और हम कह सकते हैं वार्षिक वर्षा के मौसम का आगाज हो गया है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह आज केरल में दस्तक दे सकता है। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक यदि 10 मई के बाद केरल में स्थापित 14 मौसम निगरानी केंद्रों में से 60 प्रतिशत में लगातार 2 दिन 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक की वर्षा लगातार 2 दिन तक दर्ज की जाती है, तो दूसरे दिन केरल में मानसून के प्रवेश की घोषणा की जा सकती है। यह मानसून आने के मुख्य मानदंडों में से एक है। 
 
यहां भीषण गर्मी की मार : दूसरी और देश के 6 राज्यों में सोमवार को भी गरमी का कहर जारी रहा। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में गर्मी की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी इन राज्यों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 
 
मध्यप्रदेश के खजुराहो में पारा 48.6 के पार पहुंच गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 47.1 डिग्री तापमान तर्ज ‍किया गया। दमोह और अलवर में 47 डिग्री, नौगांव में 46.9, सवाई माधोपुर 46.8 और खरगोन में 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
 
पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी का कहर आज भी बना रहा। इन दोनों राज्यों में हिसार एक बार फिर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 
 
इसके अलावा हरियाणा में भिवानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि नरनौल में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल और अंबाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 42.6 डिग्री सेल्सियस और 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक था। पंजाब में अमृतसर सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में एक अगस्त से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, पंप डीलर्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल, नाकाम प्रशासन अपना काम हमसे करवा रहा

चिदंबरम ने किया स्पष्ट, अफजल गुरु के मामले में गृहमंत्री ने मेरे खिलाफ लगाए झूठे आरोप

NSDL के IPO पर टूट पड़े निवेशक, जानिए कब होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग?

मालेगांव विस्फोट मामले में फैसले से खुश नहीं है ओवैसी, दिया बड़ा बयान

मालेगांव फैसले पर बोले फडणवीस, आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा

अगला लेख