Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : कहीं तेज हवाएं चलेंगी, कहीं पड़ेंगे छींटे

Webdunia
सोमवार, 18 मार्च 2019 (19:59 IST)
चंडीगढ़। पंजाब तथा हरियाणा में अगले चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तथा कहीं कहीं गर्जन तथा तेज हवाओं के बीच बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
 
मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बादल छाए रहने के कारण पारे में कुछ वृद्धि हुई जिससे चंडीगढ़ का पारा 12 डिग्री, अंबाला 14 डिग्री, हिसार नौ डिग्री, करनाल, रोहतक, नारनौल, आदमपुर, बठिंडा का पारा क्रमश: 10 डिग्री, भिवानी, पटियाला, हलवारा, पठानकोट, अमृतसर का पारा क्रमश: 11 डिग्री, दिल्ली 12 डिग्री, श्रीनगर एक डिग्री और जम्मू 12 डिग्री रहा।
 
हिमाचल प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात तथा बारिश हुई। केलांग में दो सेमी, कल्पा एक सेमी तक हिमपात हुआ। भुंतर में सात मिमी, मंडी पांच मिमी, सुंदरनगर 4.6 मिमी, मशोबरा4.1 मिमी, कुफरी तथा मनाली में दो-दो मिमी वर्षा हुई, जिससे केलांग का पारा शून्य से कम चार डिग्री, कल्पा तथा मनाली शून्य डिग्री, कुफरी 3.2 डिग्री, भुंतर 5.2 डिग्री, डलहौजी 6.1 डिग्री, सोलन 6.2 डिग्री तथा सुंदरनगर 6.8 डिग्री, शिमला 7.3 डिग्री, धर्मशाला 8.4 डिग्री, कांगड़ा 8.7 डिग्री, उना नौ डिग्री, मंडी 9.8 डिग्री, नाहन 9.9 डिग्री रहा। (वार्ता)
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी 'ब्लू डॉट्सएआई'

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल : योगी आदित्यनाथ

यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की 'सम्मान निधि'

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल 1500 करोड़ रुपए भी नहीं दिए होंगे : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख