khatu shyam baba

Weather updates : उत्तर-पूर्वी राज्यों में तेज बारिश के आसार, कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान

Webdunia
सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (22:20 IST)
पुणे। अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज गति से हवा और गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं।
 
अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में (30-40 किमी प्रति घंटा की गति से आंधी और तूफान) के साथ बारिश होने के आसार हैं।
 
पूर्व मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तथा पश्चिम मध्यप्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवा का कहर जारी रहा। हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा।
 
झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा मध्यप्रदेश और मराठवाड़ा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
 
ओडिशा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तथा पंजाब, ओडिशा, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और केरल के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
 
असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके पश्चिम मध्यप्रदेश के खरगांव में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के कुछ स्थानों पर गर्म और कुछ स्थानों पर अत्यधिक गर्म हवा चलने का अनुमान है।
 
पूर्वी मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर तथा पश्चिम मध्यप्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उत्तर गुजरात, कच्छ, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवा की स्थिति बनी रही।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम के अधिकतर हिस्सों में तथा ओडिशा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
 
मध्यप्रदेश, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रॉयलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख