Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : गर्मी से मिली राहत, चल सकती है धूलभरी आंधी

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2019 (09:55 IST)
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। कई जगहों पर लगातार पारा ऊपर चढ़ रहा था लेकिन कहीं हवाओं और हल्की बारिश के चलते गर्मी से कुछ राहत भी देखने को मिल रही थी। हालांकि यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली है।
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 11 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इस दौरान धूलभरी आंधी भी चलेगी और गर्जन वाले बादल भी बनेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान बूंदाबांदी की भी संभावना है।
 
मध्यप्रदेश में जरूर बादलों और हवाओं के कारण गर्मी से लोगों को कुछ निजात मिली। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से तेज धूप खिली रही, लेकिन हवाओं के चलने से गर्मी का असर कम है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है, हवाओं में नमी है, जिससे राज्य में गर्मी का असर कम हुआ है।
  
बिहार की राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह मौसम साफ रहा और साथ ही चिलचिलाती धूप निकली। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। बिहार की राजधानी पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आसमान में धूल छाई है। इसी के चलते धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख