Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : नौतपा में भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Webdunia
बुधवार, 29 मई 2019 (09:15 IST)
तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने और नौतपा के चलते भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के साथ ही गुजरात व महाराष्ट्र की तरफ से आ रही गर्म सतही हवा के कारण झुलसाने वाली गर्मी और बढ़ेगी। गर्मी की इस मार से दिल्ली-एनसीआर के साथ कई राज्य प्रभावित हैं और इसकी तीव्रता बढ़ने से लोग बेहाल हैं।

तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने अब तो रात में भी गर्मी का अहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का दौर चलेगा। मानसून के केरल पहुंचने और आगे बढ़ने तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार के दिन भी भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कुछ भागों में लू चल सकती है। विभाग ने लोगों को धूप के संपर्क से बचने और लू से बचाव के लिए जरूरी उपाय की सलाह दी है। दिन के वक्त लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो चुके हैं, जिन्हें जरूरी है वह खुद को बहुत बचाकर और पूरा शरीर ढंककर निकल रहे हैं। विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 28 से 31 मई तक तेज लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

तेलंगाना के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। राज्य सरकार ने लू की स्थिति को देखते हुए बीते शुक्रवार को स्कूलों में 11 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। तेलंगाना में स्कूल 12 जून को खुलेंगे। जम्मू में मंगलवार को इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि शहर के तापमान में पिछले कुछ दिन से इजाफा हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख