Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : केरल में झमाझम बारिश, मुंबई पहुंचा मानसून, उप्र में गर्मी से हाल बेहाल

Webdunia
सोमवार, 10 जून 2019 (12:41 IST)
शनिवार को केरल में मानसून की दस्‍तक के बाद आज झमाझम बारिश हुई। अब मानसून रफ्तार पकड़ते हुए देश के अन्य भागों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि यहां मानसून एक हफ्ते देरी से पहुंचा था। मुंबई में भी देर रात मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। जबकि उत्‍तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से अभी भी लोगों का जनजीवन बेहाल है। 
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून देरी से आने के बावजूद अगले 48 घंटे में पूर्वोत्तर के राज्यों में अपना असर दिखाएगा। इन राज्यों के कुछ भागों में अभी से प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। हालांकि ओडिशा में मानसून अपने पूर्व निर्धारित समय से विलंब से पहुंचेगा। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुंबई शहर में देर रात मानसून ने दस्तक दे दी। इसी दौरान वडाला इलाके में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
 
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने के बाद लगातार भारी बारिश हो रही है। 12 और 13 जून तक कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश की आशंका के चलते मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। पिछले साल केरल ने 100 साल की सबसे बड़ी बाढ़ का सामना किया था, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हुई थी और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था।
 
उत्तर प्रदेश में गर्मी अभी भी अपने तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में ग्रीष्म लहर का प्रकोप बना रहेगा। विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में 11 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी आने और बारिश होने के आसार बन रहे हैं। जबकि रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख