Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : उत्तर भारत को मिली गर्मी से राहत, जानिए कैसा है आज यहां का मौसम

Webdunia
शुक्रवार, 14 जून 2019 (10:06 IST)
वायु तूफान की वजह से इस समय दिल्ली-एनसीआर में काफी अधिक नमी पहुंच रही है। 16 और 17 जून को आंधी और हल्की बारिश आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले 7 दिनों तक आंधी, बादल और बरसात का क्रम चलता रहेगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते गुरुवार को थोड़ी राहत मिली है।
 
वायु तूफान के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, राजस्थान और पंजाब की हवा में भी नमी आएगी। 2 दिन बाद अगले 2 दिनों तक हल्की आंधी आएगी। गुरुवार को भी गर्मी के तेवर अपेक्षाकृत हल्के ही रहे। वायु तूफान की वजह से इस समय दिल्ली-एनसीआर में काफी अधिक नमी पहुंच रही है। 
 
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले 7 दिनों तक आंधी, बादल और बरसात का क्रम चलता रहेगा। बुधवार की आंधी के बाद मानसून पूर्व की गतिविधियां तेज हुई हैं। अगले 2 दिन उमसभरी गर्मी रहेगी। इस दौरान कुछ जगहों पर लू भी चल सकती है, लेकिन 16 जून से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
 
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते गुरुवार को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि तापमान में इस सप्ताहांत तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवात के परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार से मौसम प्रभावित होने की संभावना है।
 
गुरुवार को सुबह के समय दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही बादल गायब हो गए। लेकिन तेज गति से बह रही नम हवाओं के चलते तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। हवा की गति बढ़ने के चलते दिल्ली में प्रदूषण कम हुआ है। हवा पहले के मुकाबले साफ-सुथरी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख