Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : बिहार और असम में बाढ़ का कहर, केंद्र से मांगी सहायता

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (13:19 IST)
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई बारिश के चलते मौसम तेजी से बदला है। इससे न केवल लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बल्कि उमस भी कम हुई है। देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में लगातार बाढ़ का कहर जारी है। असम और बिहार में बाढ़ की स्थिति में किसी तरह के कोई सुधार के संकेत नहीं हैं। केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगी गई है। वहीं मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है।

खबरों के मुताबिक, देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में लगातार बाढ़ का कहर जारी है। असम और बिहार में बाढ़ की स्थिति में किसी तरह के कोई सुधार के संकेत नहीं हैं। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लाख 83 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं दूसरी ओर असम के लोगों को बाढ़ से कोई राहत नहीं मिली है। 28 जिलों के कुल 4128 गांवों में आई बाढ़ से लगभग 53 लाख 52 हजार 107 लोग प्रभावित हुए हैं। बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा में लगाया गया है।

ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते 28 जिले प्रभावित हैं। क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगी गई है। बाढ़ की वजह से राज्य में 1.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मिजोरम में 5000 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं और पिछले 7 दिन में हुई भारी बारिश की वजह से बनी बाढ़ की स्थिति के बाद 4000 लोगों को खाली कराया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई बारिश के चलते मौसम तेजी से बदला है। इससे न केवल लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बल्कि उमस भी कम हुई है। बावजूद इसके बारिश का यह दौर कुछ दिनों तक थमा रहेगा फिर 21 जुलाई के बाद बारिश फिर से शुरू होगी। गुरुवार को सुबह हुई बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिला दी, लेकिन दोपहर बाद उमस बढ़ गई।

केरल में अगले कुछ दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मजबूत होने के साथ ही राज्य के तीन जिलों इडुकी, पथानमथिट्टा और कोट्टायम के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इडुकी जिले में 18 से 20 जुलाई तक, पथानमथिट्टा और कोट्टायम जिलों में 19 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में अलग-अलग स्थानों और केरल में कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में किसी तरह का सिस्टम न बनने के कारण बारिश का दौर थम सा गया है, साथ ही तापमान में भी इजाफा हुआ है। राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गुरुवार को धूप की तेजी बढ़ गई। राज्य में मानसूनी बारिश का दौर कमजोर पड़ने से राज्य में गर्मी और उसम का असर बढ़ गया है।

झारखंड में आगामी तीन-चार दिनों तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना भी नहीं है। हालांकि 22-23 जुलाई से मानसून सक्रिय हो सकता है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में चक्रवातीय तूफान के कारण मानसूनी फ्लो (नमी) बंगाल की खाड़ी से प्रशांत महासागर की ओर डायवर्ट हो रहा है। इसी कारण पूर्वी भारत में मानसून की स्थिति कमजोर हुई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख