Hanuman Chalisa

Weather Updates : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से शीतलहर का कहर, साल के आखिरी दिन कहां कैसा रहेगा मौसम...

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (11:59 IST)
नई दिल्‍ली। पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड अभी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जगह जगह हिमपात हुआ। अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, पुड्डुचेरी, लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राज्य के पूर्वी हिस्से में अलग-अगल जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की आशंका है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जगह जगह हिमपात हुआ। बिहार में आगामी 2 दिनों में रात का पारा 2 से 4 डिग्री के बीच गिरने के आसार हैं। इस दौरान मध्यम तेज गति से हवा भी चलने की आशंका हैं।

झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान में एक फिर गिरावट शुरू हो गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड अभी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय की तरफ से उत्तर-उत्तर पश्चिमी दिशा की हवाएं बह रही हैं, जिससे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर बुधवार को भीषण शीत लहर की चपेट में रहा और समूची घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इन भागों में एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हुई है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में तापमान में भारी गिरावट के चलते भीषण शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला। चुरू, पिलानी, अमृतसर, भीलवाड़ा समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान जमाव बिन्दु के आसपास पहुंच गया था। इन भागों में पाला भी पड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मिजोरम और असम के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोलकाता में बाढ़ जैसे हालात

कृषि मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में की शिरकत, किया पौधरोपण

सड़क हादसे पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की शोक संवेदनाएं

अगला लेख