Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : दिल्ली को मिली गर्मी से राहत, उत्तर भारत में भी गिरेगा तापमान

Webdunia
रविवार, 4 जुलाई 2021 (01:03 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते शनिवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने लू का असर कम होने की बात तो कही है लेकिन क्षेत्र में अब भी लोग गर्मी से परेशान हैं। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है। राजस्थान के करौली में दिन में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के बठिंडा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हो गया है और आगामी पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है। आगामी पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

इसने कहा, जैसी संभावना जताई गई थी, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों से लू का असर कम हो गया है और शुक्रवार को हरियाणा में कहीं-कहीं लू का असर देखा गया। आईएमडी ने एक-दो जुलाई को लू चलने का अलर्ट जारी किया था। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में शुक्रवार को व्यापक रूप से बारिश हुई, जिससे लू की स्थिति से राहत मिली।

आईएमडी ने कहा, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान आज (शनिवार) तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है और उसके बाद भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। परिणामस्वरूप, अगले पांच दिन इस क्षेत्र में लू की स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं है।
ALSO READ: भारत में Corona की दूसरी लहर में बढ़ गई थी मृत्यु दर, अध्‍ययन से हुआ खुलासा
इसने कहा कि अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू में कमी आई है। बहरहाल, इन हवाओं के साथ आर्द्रता में बढ़ोतरी होने के कारण अगले पांच दिनों के दौरान मौसम असुविधाजनक बना रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं शाम पांच बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत रहा।
ALSO READ: 'अक्ट्रबर-नवंबर के बीच चरम पर होगी कोरोना की तीसरी लहर', वैज्ञानिक बोले- बचने के लिए अभी से करें ये काम
शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार के लिए गरज के साथ हल्की बारिश और आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शहर में शुक्रवार से 19 मिमी बारिश हुई।
ALSO READ: UP Zila Panchayat Results : PM ने CM योगी को दी बधाई, दिया पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय
जयपुर में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। श्रीगंगानगर, पिलानी और फलौदी में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.3 डिग्री सेल्सियस और 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में दिनभर में मौसम शुष्क बना रहा और ढोलपुर तथा डबोक में तापमान क्रमश: 0.5 मिमी और 0.2 मिमी दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

भवानीपुर से विधायक बने सीएम शुभेंदु अधिकारी, नंदीग्राम सीट छोड़ी

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का तंज, मोदी जी आप विधायक मत खरीदो

तमिलनाडु के CM विजय फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 144 विधायकों ने किया समर्थन

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

जानलेवा तरबूज! मुंबई के बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की मौत

अगला लेख