Hanuman Chalisa

पश्चिमी तट पर अगले 24 घंटे में बारिश की तीव्रता कम होगी : मौसम विभाग

Webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (19:46 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं, जिससे वर्षा से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 25 जुलाई से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

आईएमडी ने कहा, अगले 24 घंटे के दौरान कोंकण, गोवा और पास में महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों सहित पश्चिमी तट पर वर्षा की तीव्रता में और कमी आने की संभावना है। उसने कहा कि महाराष्ट्र समेत पश्चिम तट के कुछ हिस्सों में 24 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश ने कई लोगों की जान ले ली है तथा कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
ALSO READ: ओडिशा में Corona के 1864 नए मामले, मिजोरम और अरुणाचल में बढ़े इतने मरीज...
आईएमडी ने कहा कि जुलाई तक गुजरात में तेज बारिश होने की संभावना है तथा कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है और इसके बाद बारिश में कमी के आसार हैं। उसके मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में 26 जुलाई तक तेज बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है और इसके बाद बारिश कम होगी।
ALSO READ: शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के बचाव में बोलीं- पोर्न नहीं एरोटिक फिल्में बनाते हैं
आईएमडी ने बताया कि 25 से 28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-28 जुलाई को और पंजाब तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-28 जुलाई को बारिश के आसार हैं। उसने कहा कि 27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

अगला लेख