Weather Update : बर्फ से ढंकी कश्मीर घाटी, द्रास में पारा शून्‍य से नीचे, बारिश की चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (17:42 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर समूचे कश्मीर घाटी, लद्दाख तथा श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे स्थान के रूप में द्रास को चिह्नित किया गया, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि चार से छह जनवरी के बीच यहां भारी बर्फबारी और मध्यम बरसात हो सकती है। दो जनवरी तक रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान बुधवार रात की तुलना में शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार को शून्य से नीचे 10.4 डिग्री सेल्सियस था। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो बुधवार रात को शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को यहां तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। इसी अवधि में दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां बुधवार को तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार रात को शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह का न्यूनतम तापमान गुरुवार को शून्य से नीचे 16 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो बुधवार को शून्य से 14.7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख