Dharma Sangrah

Weather Update : उत्तर भारत में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान, जानिए राजस्थान से लेकर हरियाणा तक का हाल, कहां होगी बारिश

Webdunia
सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (10:25 IST)
इन दिनों उत्तर भारत में अच्छी धूप खुलने से लोगों को राहत मिली है। अगले दो तीन दिन में राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज हो सकता है। वहीं अनुमान यह भी है कि पश्चिमी विक्षोभ कुछ इलाकों में अपना असर दिखा सकता है। कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है और ठंड में भी हल्का इजाफा हो  सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी राज्यों की ओर ही बढ़ेगा। देश के उत्तरी भाग में पश्चिमी हवाओं का असर कम देखा जाएगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि उत्तर भारत में ठंड अंतिम पड़ाव पर है। जम्मू-कश्मीर, गिलगिट बाल्टिस्तान औऱ मुजफ्फराबाद में 16 और 16 जनवरी के बीच बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीमी वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह शाम ठंड और कोहरा  पड़ रहा है। उत्तर पश्चिम में तापमान अभी सामान्य से नीचे बना हुआ है। हिमालय में छिटपुट हिमपात से तापमान में चढ़ाव उतार अभी जारी रहेगा।

राजस्थान में भी कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा देखा गया है। बावजूद इसके ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं हरियाणा में धूप खुलने की वजह से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश में इन दिनों तापमान में हल्की वृद्धि देखी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चलने वाली तेज हवाओं से भी राहत मिली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख