khatu shyam baba

Weather Alert : देशभर में पहुंचा मानसून, कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2022 (13:21 IST)
नई दिल्‍ली। गुजरात और राजस्थान में मौसमी बारिश की शुरुआत के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिला दी है। असम और बिहार में जहां बाढ़ जैसे हालात हैं।वहीं दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अगले 3 दिन तक जोरदार बारिश होने का अनुमान है।

खबरों के अनुसार, मौसम विभाग ने कहा कि 8 जुलाई की सामान्य तिथि से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। हालांकि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति सुस्त रही है और देश में बारिश में 8 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और जुलाई में देश में अच्छी बारिश होगी।

दिल्ली, गुजरात, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में काफी बारिश हुई है। दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम हुआ। दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार और गुजरात में अगले 3 दिन तक जोरदार बारिश होने का अनुमान है।

वहीं असम में रविवार से बाढ़ से कुछ हालात सुधरे हैं, लेकिन अब तक राज्य के 26 जिलों में 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। इनमें बाजाली, बारपेटा, विश्वनाथ, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, कामरूप, नगांव, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, करीमगंज, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव के लगभग 1618 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए।

सरकार जिलों में 365 राहत शिविर चला रही है, जिनमें 2.78 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। राज्‍य में पिछले 24 घंटे में 5 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 179 हो गई है।

गुजरात में बरसात का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 5 दिनों तक भारी से अतिभारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में 7 जुलाई तक तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान के कई शहरों में रविवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में भी अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होगी।छत्तीसगढ़ और विदर्भ के हिस्से शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख