Hanuman Chalisa

Weather Alert : MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी बाढ़ की चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (09:30 IST)
नई दिल्‍ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी कि मध्य भारत और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र समेत मध्य और पश्चिम भारत में मंगलवार और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

खबरों के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में बारिश से जुड़ी गतिविधियों में इजाफा होने जा रहा है। अगले 3-4 दिनों में मध्य भारत और पश्चिमी तट पर 200 मिमी से ज्यादा बारिश के आसार हैं। भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए तेलंगाना और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र समेत मध्य और पश्चिम भारत में मंगलवार और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के महानिदेशक एम मोहापात्रा ने बताया, जब अत्याधिक भारी बारिश होती है, तो निचले इलाकों का भरना संभव है।

मोहापात्रा ने बताया, हमने ओडिशा में अचानक बाढ़ के लिए चेतावनी जारी है। मोहापात्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश कम होगी, क्योंकि दबाव के महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात की ओर बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि 9 और 10 अगस्त को झारखंड में छिटपुट भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने के साथ व्यापक वर्षा की संभावना है। 10 अगस्त को ओडिशा, 7 और 8 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और 7-9 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में वहीं 8 और 10 अगस्त को ओडिशा में और 9 और 10 अगस्त को पश्चिम बंगाल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक लंबा क्षेत्र भी सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है और अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख