suvichar

Weather Update : कहीं बारिश, कहीं गर्मी, जानिए कैसा है देश का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (08:51 IST)
Weather Update : देशभर में तापमान में काफी बदलाव देखने के मिला है, कहीं तापमान बढ़ा है तो कहीं काफी ज्यादा गिरा है। हालांकि उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बन रहा है। इसके प्रभाव से बारिश की संभावना बन रही है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), यूपी और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान गिर गया है।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान (13.3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। देश में तापमान में काफी बदलाव देखने के मिला है, कहीं तापमान बढ़ा है तो कहीं काफी ज्यादा गिरा है।
हालांकि उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा
पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बन रहा है। इसके प्रभाव से बारिश की संभावना बन रही है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), यूपी और राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान गिर गया है।

आईएमडी ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब होगा जिसका असर 21 फरवरी की दोपहर तक रहेगा। इसे देखते हुए प्रदेश के 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का भी अलर्ट है। साथ ही मध्यवर्ती और मैदानी जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Update: दिल्ली में मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज, क्या है अन्य राज्यों का हाल?
महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन यानी 20 से 21 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, हरियाणा-पंजाब, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में कुछ आंधी की तरह तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने का अलर्ट है।

स्काईमेट के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। उसका कारण है पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश। आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?
नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से बिहार के मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। 23 फरवरी से राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 24 फरवरी को उत्तर पश्चिम में फिर से एक नए पश्चिम विक्षोभ आने की संभावना है। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी का दौर 24 से 26 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचक; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

अगला लेख